उत्तराखंड | केदारनाथ की पहाड़ियों पर पहली बार 11 हजार फीट ऊपर दिखा बाघ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

उत्तराखंड | केदारनाथ की पहाड़ियों पर पहली बार 11 हजार फीट ऊपर दिखा बाघ

केदारनाथ(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में केदारनाथ के वन्यजीव अभयारण्य में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बाघ देखा गया है। मैदानी क्षेत्र के जंगलों में पाए जाने वाला बाघ केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के कैमरे में कैद हुआ है। दरअसल, उत्तराखंड में पहली बार इतनी ऊंचाई पर बाघ की मौजूदगी प्रमाण के साथ मिली है। वन


उत्तराखंड | केदारनाथ की पहाड़ियों पर पहली बार 11 हजार फीट ऊपर दिखा बाघ

 केदारनाथ(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में केदारनाथ के वन्यजीव अभयारण्य में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बाघ देखा गया है। मैदानी क्षेत्र के जंगलों में पाए जाने वाला बाघ केदारनाथ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के कैमरे में कैद हुआ है।

दरअसल, उत्तराखंड में पहली बार इतनी ऊंचाई पर बाघ की मौजूदगी प्रमाण के साथ मिली है। वन विभाग अब इसके संरक्षण को योजना बनाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम में ही अब तक इतनी ऊंचाई में बाघ को देखा गया है। अब सिक्किम के बाद उत्तराखंड को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

केदारनाथ संभागीय वन मंडल अधिकारी अमित कंवर ने कहा कि बाघ को केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य के कैमरे में कैद किया गया है, जहां अभी तक केवल तेंदुए और हिम तेंदुए देखे जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11,154 फीट की ऊंचाई पर बाघ का पाया जाना चौंकाने वाली बात है क्योंकि ये मैदानी और पठारी इलाके के जंगलों में पाए जाते हैं।उत्तराखंड | केदारनाथ की पहाड़ियों पर पहली बार 11 हजार फीट ऊपर दिखा बाघ

इतनी ऊंचाई पर बाघ के दिखने से ये भी लगता है कि वो अपना प्रवास बदल रहे हैं।वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि केदारनाथ में इतनी ऊंचाई पर बाघ का दिखना सामान्य बात नहीं है। उनका मानना है कि बाघों की जीवन शैली में बदलाव आ रहा है क्योंकि वे आमतौर पर कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहना पसंद करते हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे