उत्तराखंड | रोकने पर खनन माफिया ने सिपाही पर चढ़ाई अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | रोकने पर खनन माफिया ने सिपाही पर चढ़ाई अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून के लगे विकासनगर में खनन माफिया क हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अब पुलिसकर्मियों को कुचल कर मारने तक की कोशिश कर रहे हैं। यहां पर एक अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने सिपाही को


उत्तराखंड | रोकने पर खनन माफिया ने सिपाही पर चढ़ाई अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) राजधानी देहरादून के लगे विकासनगर में खनन माफिया क हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे अब पुलिसकर्मियों को कुचल कर मारने तक की कोशिश कर रहे हैं।

यहां पर एक अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने सिपाही को पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे कुचलने का प्रयास किया। इस घटना में सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे लाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 4 बजे विकासनगर कोतवाली में में तैनात सिपाही मनोज कुमार और नितिन कुमार ढकरानी गांव पर गश्त पर थे। गश्त के दौरान उन्होंने यमुना घाट को जाने वाले रास्ते पर अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने सिपाही मनोज को डराने के इरादे से वाहन को उसकी ओर तेज भगाना शुरू कर दिया और उसे टक्कर मार उस पर वाहन का अगला टायर चढ़ा दिया।

 

वारदात के बाद ट्रैक्टर चालक और उसमें सवार ट्रैक्टर का मालिक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत फरार हो गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच पुलिस ने फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक को उसके गांव से वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है जबकि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की कोशिश का प्रयास, लोक सेवक को भय दिखाने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे