उत्तराखंड के लोगों को लेकर महाराष्ट्र से लालकुआं पहुंची ट्रेन, प्रवासियों के चेहरे खिले

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड के लोगों को लेकर महाराष्ट्र से लालकुआं पहुंची ट्रेन, प्रवासियों के चेहरे खिले

लालकुआं(उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन मे फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है। महाराष्ट्र के ठाणे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 952 यात्रियों को लेकर रात डेढ़ बजे लालकुआं स्टेशन पहुंची। ठाणे से चली ट्रेन ने 27 घंटे


उत्तराखंड के लोगों को लेकर महाराष्ट्र से लालकुआं पहुंची ट्रेन, प्रवासियों के चेहरे खिले

 लालकुआं(उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार एवं रेल मंत्रालय की पहल पर देश के विभिन्न प्रान्तों में लाकडाउन मे फंसे उत्तराखण्ड प्रवासियोें को ट्रेनों के माध्यम से लाने का सिलसिला जारी है।

महाराष्ट्र के ठाणे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 952 यात्रियों को लेकर रात डेढ़ बजे लालकुआं स्टेशन पहुंची। ठाणे से चली ट्रेन ने 27 घंटे में 1553 किमी का सफर तय कर लालकुआं स्टेशन पहुंची।

पिथौरागढ़ , चंपावत, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और गढ़वाल के लिए बसों का इंतजाम किया गया है।थर्मल स्क्रीनिंग के बाद यात्रियों को रोडवेज की 30 बसों से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उत्तराखंड के लोगों को लेकर महाराष्ट्र से लालकुआं पहुंची ट्रेन, प्रवासियों के चेहरे खिले

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार यात्रियों के लिए इस बार रेलवे ओर अन्य संस्थाओं ने भोजन और जलपान के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिसके चलते लंबी दूरी की यात्रा कर अपने घर आ रहे लोगों को परेशानी नहीं हुई। हालांकि कोच में सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखाई दिया। वहीं यात्रियों ने लालकुआं स्टेशन पहुंचते ही सरकार और रेलवे का शुक्रिया अदा किया।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे