त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, बनेंगे तीन नए मंत्री, दिल्ली से मिली हरी झंडी!

  1. Home
  2. Dehradun

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, बनेंगे तीन नए मंत्री, दिल्ली से मिली हरी झंडी!

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में जल्द आपको नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद देहरादून लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा से मुलाकात में विस्तार की सहमति मिलने के


त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, बनेंगे तीन नए मंत्री, दिल्ली से मिली हरी झंडी!

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में जल्द आपको नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद देहरादून लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने जेपी नड्डा से मुलाकात में विस्तार की सहमति मिलने के संकेत भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार सहित कई अन्य प्रदेश संबंधित मुद्दे से अवगत करवाया। प्रदेश मंत्रिमंडल में रिक्त तीन पदों को जल्द भरा जाएगा।

त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, बनेंगे तीन नए मंत्री, दिल्ली से मिली हरी झंडी!

आपको बता दें कि त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों के पद रिक्त है। दो पद को सरकार गठन के बाद से ही खाली पड़े हुए हैं जबकि एक पद कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद से खाली पड़ा हुआ है।

Youtube  http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे