शीला दीक्षित के निधन पर CM त्रिवेंद्र, हरीश रावत और किशोर ने जताया दु:ख

  1. Home
  2. Dehradun

शीला दीक्षित के निधन पर CM त्रिवेंद्र, हरीश रावत और किशोर ने जताया दु:ख

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता


शीला दीक्षित के निधन पर CM त्रिवेंद्र, हरीश रावत और किशोर ने जताया दु:ख

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अन्य लोगों ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना करता हूं।

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित जी के आकस्मिक निधन की खबर से बेहद दुःखी और आहत हूं। मैं ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए और दुख की इस कठिन घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

शीला दीक्षित के निधन पर CM त्रिवेंद्र, हरीश रावत और किशोर ने जताया दु:ख

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि अत्यन्त दुःखद ख़बर शीला दीक्षित जी के निधन की मिली है।बहुत लम्बे समय से उनको निकट से देखा। कठिन से कठिन समय में भी वे विचलित नहीं होती थीं, वे इतनी जल्दी चली जायेंगी, विश्वास नहीं हो रहा।विकास के मामले में वे दिल्ली पर अमिट छाप छोड़ कर गयी हैं। हार्दिक श्रद्धांजलि।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे