इस वजह से CM रेस में सबको पछाड़कर आगे निकले त्रिवेंद्र रावत ?
उत्तराखंड में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर बना सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक एक बार फिर से त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर
उत्तराखंड में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री को लेकर बना सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक एक बार फिर से त्रिवेंद्र रावत मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost
जानकारी के अनुसार प्रकाश पंत से पिछड़ने के बाद त्रिवेंद्र इस दौड़ को अब जीतने की करीब पहुंच चुके हैं। खबर है कि संघ का समर्थन मिलने से त्रिवेंद्र का दावा पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है और भाजपा आलाकमान त्रिवेंद्र के नाम पर मुहर लगा सकता है।
हालांकि मुख्यमंत्री पर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ही करना है। अब अमित शाह पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर किसके नाम पर मुहर लगाते हैं इसका सबको बेसब्री से इंतजार है, फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही दौड़ समय बीतने के साथ ही रोचक होती जा रही है।
समझिए गणित – कैसे महाराज और त्रिवेंद्र को पछाड़कर पंत बन सकते हैं मुख्यमंत्री ?
मंत्री बनने के लिए भी शुरु हो गई है जोड़-तोड़, जानिए कौन-कौन है लाइन में ?
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे