अब एक क्लिक पर आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे मुख्यमंत्री रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

अब एक क्लिक पर आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे मुख्यमंत्री रावत

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखण्ड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] उत्तराखण्ड की जनता अब अपने स्मार्टफोन के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से सीधे जुड़ सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गुड गवर्नेंस और जनता के साथ बेहतर संवा के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए मुख्यमंत्री जनसंवाद में सक्रिय हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने Trivendra Singh Rawat एप लाॅन्च किया। इस मोबाइल एप को एंण्ड्रायड मोबाइल फोन में Google Play Store  तथा आई फोन में एप्पल स्टोर में जाकर  Trivendra Singh Rawat टाइप करके डाउनलोड कर सकते है। इस एप के कंटेंट इंग्लिश और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में पढे़ जा सकते है। एप जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, जन शिकायतों को सुनने और उनके त्वरित निस्तारण में मददगार साबित होगा। एप पर आने वाली जनशिकायतों का संज्ञान लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जायेगा। एप के माध्यम से देश के किसी भी कोने से सीधे  मुख्यमंत्री से जुड़ा जा सकेगा। शिकायतें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक भेजी जा सकेगी। एप के जरिए समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें और सुझाव दर्ज किए जा सकते है।

एप के जरिए उत्तराखण्ड सरकार से संबंधित सभी खबरों को एक क्लिक से पढ़ या वीडियो देख सकते है। सरकार की योजनाओं की जानकारी, उनकी प्रगति और नए प्रयासों के बारे में एप से जानकारी मिल सकेगी। एप पर मुख्यमंत्री द्वारा किए गए ट्वीट देखे जा सकते हैं। एप पर सभी जिलों के जिलाधिकारियों व एसएसपी के फोन नंबर मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर जनता सीधे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकती है। युवा वर्ग सीधे तौर पर एप के जरिए मुख्यमंत्री से जुड़ सकते है।

मुख्यमंत्री के दैनिक भ्रमण और कार्यक्रमों की जानकारी भी एप पर उपलब्ध होगी। एप से अपने आसपास और क्षेत्र की किसी भी घटना या कार्यक्रम की सूचना सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आशा है कि एप सरकार तथा जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में सार्थक सिद्ध होगा।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे