BJP दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा, कहा- बदल गया है पार्टी का चाल-चरित्र

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

BJP दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा, कहा- बदल गया है पार्टी का चाल-चरित्र

भाजपा में बगावत की गंगा बहते –बहते अब चंपावत तक पहुंच गई है। शुक्रवार को चंपावत से भाजपा के दो दिग्गज नेताओं पूर्व विधायक बीना महराना और केसी पुनेठा ने पार्टी को अलविदा कह दिया। पूर्व विधायक केसी पुनेठा और बीना महराना ने मीडिया मुखातिब होते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को देखते


BJP दो पूर्व विधायकों ने दिया इस्तीफा, कहा- बदल गया है पार्टी का चाल-चरित्र

भाजपा में बगावत की गंगा बहते –बहते अब चंपावत तक पहुंच गई है। शुक्रवार को चंपावत से भाजपा के दो दिग्गज नेताओं पूर्व विधायक बीना महराना और केसी पुनेठा ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

पूर्व विधायक केसी पुनेठा और बीना महराना ने मीडिया  मुखातिब होते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को देखते हुए इसे छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने कहा कि पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों को छोड़कर पूंजीवाद की तरफ बढ़ रही है। कहा, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता की उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब भाजपा नही रह गई है। वह कांग्रेस युक्त भाजपा हो गई है। पार्टी की इसी नीतियों से दुखी होकर इस्तीफा देने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब यहां विचार नही धनबल हावी हो गया है। इसलिए यहां रहने का कोई औचित्य नही रह गया है।

पूर्व विधायक बीना महराना ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ भाजपा ने पांच सालों में भ्रष्टाचार के मामले लगाए। आज उन्हीं लोगों को भाजपा ने गले लगा लिया है। भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में दो घंटे पहले आए कार्यकर्ता को टिकट दे दिया जाता है।

कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा आज खुद ही इसका शिकार हो गई है। हर जगह भाजपा का कार्यकर्ता बगावत कर रहा है। वह पार्टी को छोड़ रहा है। अब भाजपा चाल, चरित्र, चेहरा वाली पार्टी नही रह गई है। इसका चाल, चरित्र, चेहरा समय के साथ बदल गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे