अनोखी शादी | दो दुल्हनों के लिए घोड़ी चढ़ा एक दुल्हा

  1. Home
  2. Viral News

अनोखी शादी | दो दुल्हनों के लिए घोड़ी चढ़ा एक दुल्हा

महाराष्ट्र (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) क्या आपने ऐसी शादी देखी है जिसमें दुल्हा तो एक हो मगर दुल्हन दो होय़ नही ना, मगर महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में 2 मई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा में है क्योंकि इस शादी में दूल्हा तो एक ही था, लेकिन दुल्हन दो थीं। तीनों खुशी-खुशी सात फेरे लेकर शादी


अनोखी शादी | दो दुल्हनों के लिए घोड़ी चढ़ा एक दुल्हा

महाराष्‍ट्र (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) क्या आपने ऐसी शादी देखी है जिसमें दुल्हा तो एक हो मगर दुल्हन दो होय़ नही ना, मगर महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले में 2 मई को एक ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा में है क्‍योंकि इस शादी में दूल्‍हा तो एक ही था, लेकिन दुल्‍हन दो थीं। तीनों खुशी-खुशी सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए। इस दूल्‍हे से शादी करने वाली दोनों दुल्‍हनें सगी बहनें हैं।

दरअसल कोटग्‍याल गांव के रहने वाले गंगाधर शिरगिरे की तीन बेटियां हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। मंझली बेटी राजश्री का कुछ समय पहले ही रिश्‍ता तय हुआ था। राजश्री अपनी बड़ी बहन धुरपताबाई से बेहद प्रेम करती है। वह उसके बिना रहना पसंद नहीं करती। इस कारण जैसे ही शादी की तारीख करीब आई तो राजश्री को धुरपताबाई की चिंता सताने लगी। वह सोचने लगी कि उसकी तो शादी हो रही है, लेकिन उसकी बड़ी बहन, जो कि मानसिक रूप से बीमार है, उसकी शादी कैसे होगी। इस पर उसने इस बारे में अपने होने वाले पति साईनाथ उरेकर से बात की। राजश्री ने साईनाथ को उससे और उसकी बड़ी बहन से शादी करने के लिए मना लिया।

अनोखी शादी | दो दुल्हनों के लिए घोड़ी चढ़ा एक दुल्हा

लोगों के लिए यह शादी सामान्‍य शादियों से अलग थी। तो इस समारोह की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद इस शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने पर परिवार की मुश्किलें बढ़ गईं। दूल्‍हे साईनाथ का कहना है कि दोनों लड़कियां उसके मामला की बेटियां हैं। उसका कहना है कि उसने तो शादी के लिए दोनों में से छोटी बहन को पसंद किया था। लेकिन जब राजश्री ने बड़ी बहन के मानसिक रूप से बीमार होने की बात बताई और उससे शादी की शर्त रखी तो उसने हां कर दिया। इसके बाद दोनों बहनों से शादी कर ली।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे