हल्द्वानी | हरीश रावत को बताया नया कांग्रेस अध्यक्ष, इन दो नेताओं की पार्टी से छुट्टी
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जानकारी सोशल मीडिया में डालने वाले दो नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हल्द्वानी में महिला
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने की जानकारी सोशल मीडिया में डालने वाले दो नेताओं को कांग्रेस पार्टी ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
नैनीताल कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष कुलदीप शर्मा और हल्द्वानी में महिला कांग्रेस से संबंधित माला वर्मा को निष्कासित किया गया है। पार्टी से इनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है।
अनुशासन समिति की जांच में यह स्पष्ट हुआ था कि इन दोनों ने ही सोशल मीडिया पर हरीश रावत को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की गलत जानकारी का प्रचार किया।
सोशल मीडिया में उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने हरीश रावत ! दर्ज होगा मुकदमा
आपको बता दें कि हरीश रावत ने भी इस मामले मेंशिकायत दर्ज कराने की बात कही है। हरीश रावत ने ट्वीट किया कि यह उनके साथ शरारत हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वे नहीं प्रीतम सिंह ही हैं और वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ हैं। उन्होंने कांग्रेसियों से आग्रह किया है कि वे उनके अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जारी प्रचार का खंडन करें। यह पूरी तरह से भ्रामक है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे