बागेश्वर | मछली मारने के लिए नदी में फैलाया करंट, चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Bageshwar

बागेश्वर | मछली मारने के लिए नदी में फैलाया करंट, चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले के कपकोट में एक दर्दनाक हादेस में दो दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कपकोट के सुमगढ़ के रहने वाले संतोष कुमार और सलिंग निवासी मोहन सिंह शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे मछली मारने के लिए नगी में गए। इस दौरान दोनों दोस्तों ने मछलियां


बागेश्वर | मछली मारने के लिए नदी में फैलाया करंट, चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत

बागेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) बागेश्वर जिले के कपकोट में एक दर्दनाक हादेस में दो दोस्तों की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कपकोट के सुमगढ़ के रहने वाले संतोष कुमार और सलिंग निवासी मोहन सिंह शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे मछली मारने के लिए नगी में गए।

इस दौरान दोनों दोस्तों ने मछलियां मारने के लिए कटिया डालकर केबिल के जरिये नदी में करंट फैला दिया। मछलियों के मरने के बाद वे नदी में मछलियां निकालने के लिए उतरे तो करंट की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे में थे इसलिए नदी में कूदने से पहले करंट का तार निकालना भूल गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करेंhttp://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

मारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे