लिफ्ट लेना पड़ा भारी, नौसिखिए ड्राइवर ने ले ली जान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

लिफ्ट लेना पड़ा भारी, नौसिखिए ड्राइवर ने ले ली जान

अल्मोड़ा [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भिकियासैंण तहसील में एक बेकाबू टाटा सूमो पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे बबलू पुत्र बालम सिंह और मनीष पुत्र हरि सिंह टाटा सूमो चलाना सीख रहे थे। दोनों इनलो से डभरा की


अल्मोड़ा [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भिकियासैंण तहसील में एक बेकाबू टाटा सूमो पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे बबलू पुत्र बालम सिंह और मनीष पुत्र हरि सिंह टाटा सूमो चलाना सीख रहे थे। दोनों इनलो से डभरा की ओर निकले। रास्ते में गोपाल सिंह (59 वर्ष) निवासी इनलो डभरा व 77 वर्षीय मंगल सिंह निवासी दन्यूरा (दोनों सल्ट) ने लिफ्ट मांगी। इस पर युवकों ने उन्हें भी बैठा लिया। इनलो के पास वाहन अनियंत्रित होकर मल्ली रोड से करीब 45 फिट नीचे पहाड़ी की ओर पलट कर तल्ली सडक पर जा गिरी।

हादसे में गोपाल सिंह और बुजुर्ग मंगल सिंह की मौत हो गई, जबकि वाहन चलाना सीख रहे युवकों समेत दो घायल हो गए।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे