दर्दनाक हादसा | ट्राले से टकराई ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की गाड़ी, 2 की मौत, 3 गंभीर

  1. Home
  2. Country

दर्दनाक हादसा | ट्राले से टकराई ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की गाड़ी, 2 की मौत, 3 गंभीर

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) ड्यूटी पर जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उनकी कार एक ट्राले से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा हिसार के मय्यड़ के पास हुआ। हादसे के


दर्दनाक हादसा | ट्राले से टकराई ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की गाड़ी, 2 की मौत, 3 गंभीर

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) ड्यूटी पर जा रहे लोगों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें उनकी कार एक ट्राले से भिड़ गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा हिसार के मय्यड़ के पास हुआ। हादसे के बाद घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में फतेहाबाद कोर्ट में तैनात स्टेनो भारत भूषण और सेशन जज के क्लर्क ईश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओपील, बिरेंद्र और श्याम लाल घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है।

दर्दनाक हादसा | ट्राले से टकराई ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों की गाड़ी, 2 की मौत, 3 गंभीर

बताया जा रहा है कि सभी लोग कार में सवार होकर हांसी से फतेहाबाद जा रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी। हादसे के बाद  ट्राला चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे