जासूसी कर रहे थे पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसर, इंटेलिजेंस ने पकड़ा, भारत छोडने का आदेश

  1. Home
  2. Country

जासूसी कर रहे थे पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसर, इंटेलिजेंस ने पकड़ा, भारत छोडने का आदेश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। जिसके बाद दोनों को सोमवार तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के करोल बाग से रंगे हाथ पकड़े गए आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते हैं।


जासूसी कर रहे थे पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसर, इंटेलिजेंस ने पकड़ा, भारत छोडने का आदेश

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अफसरों को जासूसी के आरोप में पकड़ा गया है। जिसके बाद दोनों को सोमवार तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के करोल बाग से रंगे हाथ पकड़े गए आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन उच्चायोग के वीजा सेक्शन में काम करते हैं।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारतीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने दोनों को पकड़ा था। इन दोनों अफसरों पर महीनों से एजेंसी की नजर थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों आर्मी पर्सनल को टारगेट करते थे और उनकी लिस्ट ISI देती थी।

जासूसी कर रहे थे पाकिस्तान उच्चायोग के दो अफसर, इंटेलिजेंस ने पकड़ा, भारत छोडने का आदेश

वहीं, इस बड़ी कार्रवाई पर पाकिस्तान ने उल्टा ही भारत पर साजिश का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा है कि ये पूर्व नियोजित योजना के तहत कार्रवाई हुई है, जो पाकिस्तान विरोधी प्रचार का एक हिस्सा है।

नीचे वीडियो देखिए- कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे सतपाल महाराज, अब अब पूरी त्रिवेंद्र कैबिनेट का क्या होगा ?

पाकिस्तानी उच्चायोग में काम करने वाले आबिद के पास से दिल्ली के गीता कॉलोनी के नासिर गोतम नाम का आधार कार्ड मिला है। आबिद और ताहिर आर्मी पर्सन को टारगेट करते थे और खुद को इंडियन बताते थे। इसको लेकर ISI बाकायदा लिस्ट देती थी किन-किन लोगों को टारगेट करना है।

पकड़े गए जावेद का काम दिल्ली में आबिद और ताहिर को अलग-अलग इलाकों में ले जाना थ। इनके लिए डाक्युमेंट्स भी जावेद ही बनवाता था। जावेद उच्चायोग में ड्राइवर था, लेकिन ISI के लिए जासूसी का काम कर रहा था।

इनके पास से क्लासिफाइड सीक्रेट डॉक्युमेंट्स मिले हैं। स्पेशल सेल की टीम पता लगा रही है कि इनको ये डॉक्युमेंट्स कहां से मिले हैं।

उत्तराखंड के रोचक वीडियो के लिए हमारे Youtube चैनल को SUBSCRIBE जरुर करें-   http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे