बेखौफ बदमाश का पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर छुड़ा ले गए 3 कैदी

  1. Home
  2. Country

बेखौफ बदमाश का पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर छुड़ा ले गए 3 कैदी

संभल (यूपी) (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के संभल में बेखौफ बदमाशों ने कैदियों को ले जा रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोलीबारी के बीच हमलावर 3 कैदियों को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। जानकारी के असार चंदौसी अदालत में पेशी के


संभल (यूपी) (उत्तराखंड पोस्ट) पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के संभल में बेखौफ बदमाशों ने कैदियों को ले जा रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गोलीबारी के बीच हमलावर 3 कैदियों को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

जानकारी के असार चंदौसी अदालत में पेशी के बाद कैदियों से भरी पुलिस वैन मुरादाबाद लौट रही थी। गाड़ी में हथियार बंद पुलिसकर्मी भी तैनात थे। जब पुलिस वैन संभल के थाना बनियाठेर क्षेत्र से होकर गुजर रही थी। तभी अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने वैन पर हमला बोल दिया।

बदमाशों ने कैदियों से भरी पुलिस वैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। ये सबकुछ इतनी जल्दी में हुआ कि पुलिस वैन पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुछ समझ भी नहीं पाए। हमले में 2 पुलिसकर्मियों को गोली लग गई। बेखौफ बदमाश इसी बीच तीन कैदियों को वैन से निकालकर साथ ले गए।

बेखौफ बदमाश का पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर छुड़ा ले गए 3 कैदी

गोली लगने से घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों की बाद में मौत हो गई। तीन कैदियों को भगा ले जाने की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों मृत पुलिसकर्मियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए कैदियों और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उधर, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक सिपाहियों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे