बड़ा फैसला | अब आएंगे प्लास्टिक के नोट, जानें इसकी खासियत ?

  1. Home
  2. Country

बड़ा फैसला | अब आएंगे प्लास्टिक के नोट, जानें इसकी खासियत ?

नोटबंदी के बाद सरकार ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट आएंगे। सरकार ने इसके लिए कच्चा माल भी खरीदना शुरू कर दिया है। सरकार से पूछा गया था कि कि क्या आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने का कोई प्रस्ताव है? लोकसभा में


नोटबंदी के बाद सरकार ने आज लोकसभा में जानकारी दी कि जल्द ही प्लास्टिक के नोट आएंगे। सरकार ने इसके लिए कच्चा माल भी खरीदना शुरू कर दिया है। सरकार से पूछा गया था कि कि क्या आरबीआई की तरफ से कागज के नोटों की जगह प्लास्टिक नोट लाने का कोई प्रस्ताव है?

लोकसभा में वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लिखित जवाब में बताया, ”प्लाटिक या पॉलीमर आधारित बैंकनोट जारी करने का निर्णय लिया जा चुका है।” रिजर्व बैंक लंबे समय से प्लास्टिक नोट लाने की प्लानिंग कर रहा था।

सरकार ने फरवरी 2014 में संसद को जानकारी दी थी देश के पांच शहरों में फील्ड ट्रायल के तौर परह 10-10 रुपये के एक अरब प्लास्टिक नोट उतारे जाएंगे। इन शहरों का चुनाव भौगोलिक और जलवायु विभिन्नताओं के आधार पर किया जाएगा। ये चयनित शहर थे कोच्ची, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर।

प्लास्टिक के नोट की खासियत

  • प्लास्ट‍िक से बने करेंसी नोट पेपर वाले नोटों की तुलना में साफ-सुथरे होते हैं, इन्हें पॉलीमर नोट भी कहा जाता है।
  • प्लास्ट‍िक के नोटों की औसत उम्र करीब पांच साल होती है. यानी पेपर के नोटों की तुलना में दोगुना से ज्यादा।
  • प्लास्ट‍िक वाले नोटों का वजन पेपर वाले नोटों की तुलना में कम होता है, ऐसे में इनका ट्रांस्पोर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन भी आसान होता है।
  • प्लास्ट‍िक नोटों की नकल उतारना आसान नहीं होता है।
  • एक अध्यययन के मुताबिक पेपर वाले नोट की तुलना में प्लास्ट‍िक नोट से ग्लोबल वार्मिंग में 32 फीसदी की कमी और एनर्जी डिमांड में 30 फीसदी की कमी आती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे