रावत सरकार ने केंद्र से मिले पैसे का दुरुपयोग किया: राजनाथ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

रावत सरकार ने केंद्र से मिले पैसे का दुरुपयोग किया: राजनाथ

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी पांच दिनों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री अब ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जागेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक


उत्तराखंड  में चुनाव प्रचार के आखिरी पांच दिनों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के लिए केंद्रीय मंत्री अब ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जागेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

राजनाथ सिंह ने अपने चुनावी भाषण में केंद्र सरकार की तारीफों के पुल बांधे तो राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। राजनाथ ने कहा कि नोटबंदी से देश दस से पंद्रह वर्ष के भीतर विश्व शक्ति बनेगा। यह फैसला देश के भविष्य को ध्यान में रखकर किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की रावत सरकार ने केंद्र से मिले पैसे का दुरुपयोग किया।

उन्होंने दावा किया कि अभी तक आजाद भारत में सिर्फ अटल व मोदी सरकार में भ्रष्टाचार नहीं हुआ। ना ही उसके मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया की उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टि से दुनिया में आकर्षण का केंद्र बना दिया जाएगा। गाइड के रूप में यहां के युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

जानिए उत्तराखंड में BJP की सरकार बनी तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

आपका पता नहीं, कई विधायकोंं की संपत्ति बढ़ गई एक हजार गुना

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे