कांग्रेस राज मे विकास नहीं सिर्फ घोटाले हुए हैं: गोयल

  1. Home
  2. Dehradun

कांग्रेस राज मे विकास नहीं सिर्फ घोटाले हुए हैं: गोयल

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। गोयल ने वन रैंक वन पेशंन को लेकर जहां मोदी सरकार की तारीफ की वहीं कांग्रेस सरकार को घेरा। गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन की बात जनसभाओं तो जरूर की लेकिन 10 साल


कांग्रेस राज मे विकास नहीं सिर्फ घोटाले हुए हैं: गोयल

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देहरादून में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

गोयल ने वन रैंक वन पेशंन को लेकर जहां मोदी सरकार की तारीफ की वहीं कांग्रेस सरकार को घेरा। गोयल ने कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन की बात जनसभाओं तो जरूर की लेकिन 10 साल के यूपीए शासन में इसे लागू नहीं करवा पाई। मोदी सरकार ने पहली बार ही वन रैंक वन पेंशन को लागू कर दिया।

वही केंद्रीय मंत्री ने  सीएम हरीश रावत पर प्रहार करते हुए  कहा कि ऊर्जा के तमाम मामलों पर अलग अलग राज्यों से मुख्य मंत्री उनसे मिलने आते रहे हैं लेकिन हरीश रावत मुख्यमंत्री होने के बावजूद सिर्फ एक बार ही मुझसे मिलने आये।

कांग्रेस राज मे विकास नहीं सिर्फ घोटाले हुए हैं: गोयल

पीयूष यहीं नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार की तोहमत लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राज मे विकास नहीं सिर्फ घोटाले हुए हैं।

वही गोयल ने सूबे मे खंडूड़ी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि खंडूड़ी सरकार के लोकायुक्त की तारीफ तो अन्ना हाजरे भी कर चुके हैं बावजूद इसके कांग्रेस सरकार उसे लागू नहीं कर पाई।

गोयल ने कहा राज्य में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र मे बड़ी संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार बनाएगी तो दोनों क्षेत्रों में काम करके उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। गोयल ने राज्य सरकार के भेदभाव के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ सौतेला बर्ताव नहीं करती।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे