मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

उपनल कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। कर्मचारियों की मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता के बाद उनकी अहम मांगों पर सहमति बनी है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा, कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर रखा जाएगा, उपनल के पदों को अधीनस्थ चयन सेवा की परिधि


उपनल कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। कर्मचारियों की मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता के बाद उनकी अहम मांगों पर सहमति बनी है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि हटाए गए कर्मचारियों को बहाल किया जाएगा, कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर रखा जाएगा, उपनल के पदों को अधीनस्थ चयन सेवा की परिधि से बाहर रखा जाएगा। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर विधिवत तौर पर 18 जुलाई से काम पर लौटने की बात कही है। लेकिन साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक महीने के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट और इंटक के महासचिव रवि पचौरी ने जूस पिलाकर उपनल कर्मचारियों की भूख हड़ताल खत्म कराई।

गौरतलब है कि नियमितीकरण और हटाए गए कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर 27 जून से प्रदेशभर के उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। 12 जुलाई को कर्मचारियों को सचिवालय कूच के दौरान पुलिस ने कनक चौक पर रोक लिया था। इसके बाद से ही वे वहीं पर डटे हुए थे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे