उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया देश का मान, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया देश का मान, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

धारचूला (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धारचूला की दारमा घाटी के करन ने 22 मई को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। करन एवरेस्ट फतह करने वाले धारचूला तहसील के छठे पर्वतारोही बन चुके हैं। माउंट एवरेस्ट विजेता


उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया देश का मान, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

धारचूला (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के लाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धारचूला की दारमा घाटी के करन ने 22 मई को एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। करन एवरेस्ट फतह करने वाले धारचूला तहसील के छठे पर्वतारोही बन चुके हैं।

माउंट एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि सेना में कार्यरत करन 17 मई को शीतल के साथ ही बेस कैंप तक गए थे। 22 मई को उन्होंने एवरेस्ट तिरंगा फहराया। एवरेस्ट फतह करने वाले धारचूला के करन ग्वाल 2012 में बेस कैंप तक अभ्यास के तौर पर गए थे। 2017 में वह बेस कैंप चार तक पहुंच गए थे लेकिन उनकी टीम के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन की वजह से उन्हें लौटना पड़ा था।

उत्तराखंड के लाल ने बढ़ाया देश का मान, एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा
PIC SOURCE

इससे पूर्व धारचूला तहसील के मोहन सिंह गुंज्याल, योगेश गर्ब्याल, सुमन कुटियाल, रतन सिंह सोनाल और कविता बूढ़ाथोकी एवरेस्ट फतह कर चुके हैं।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे