नोएडा | उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमे लोग, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा

  1. Home
  2. Country

नोएडा | उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमे लोग, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को उत्तराखंड प्रवासियों ने कौथिग का आयोजन किया। बीजीएस विजनाथम स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और तेजपाल नागर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कौथिग के मंच पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायकों और लोक कलाकारों ने समां बांध दिया।


नोएडा | उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमे लोग, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा

नोएडा (उत्तराखंड पोस्ट) ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार को उत्तराखंड प्रवासियों ने कौथिग का आयोजन किया। बीजीएस विजनाथम स्कूल परिसर में आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और तेजपाल नागर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कौथिग के मंच पर उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायकों और लोक कलाकारों ने समां बांध दिया। अमित सागर, पन्नू गुसाईं, मेघना चंद्रा, नरेश बिष्ट, शगुन उनियाल, सत्यम तेजवान के सुरों पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान कुमुद डांस एकेडमी के सहयोग ने महिलाओं ने पहाड़ी गीतों पर विशेष प्रस्तुति दी।

नोएडा | उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमे लोग, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा कौथिग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा पारंपरिक खानपान, पर्वतीय अंचल की सामग्री, हस्तशिल्प उत्पादों से जुड़े स्टाल भी लगाए गए थे।

नोएडा | उत्तराखंडी लोकगीतों पर झूमे लोग, लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने मन मोहा

उत्तराखंड ग्रेनो वेस्ट जन विकास समिति की ओर से हुए आयोजन में प्रकाश कोटिया, देवेन्द्र रावत, लक्ष्मण बिष्ट, सोमप्रकाश भट्ट, संजय नैलवाल, मनोज कुकरेती, गिरिजा शंकर जोशी, हेम चंद्र तिवारी का विशेष योगदान रहा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करेंhttps://twitter।com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे