उत्तराखंड | दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान 7 माह के मासूम को जा लगा पत्थर, हुई मौत

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान 7 माह के मासूम को जा लगा पत्थर, हुई मौत

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक सात महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आइडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में बापूग्राम के शिवाजी नगर में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर


उत्तराखंड | दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान 7 माह के मासूम को जा लगा पत्थर, हुई मौत

ऋषिकेश (उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है ।यहां दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक सात महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आइडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में बापूग्राम के शिवाजी नगर में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पत्थराव शुरू हो गया।

उत्तराखंड | दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान 7 माह के मासूम को जा लगा पत्थर, हुई मौत

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विजय अपनी पत्नी के साथ वहां से गुजर रहा था। उनकी गोद में बच्चा भी था। एक पत्थर बच्चे को जा लगा। जिससे बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गया बच्चे को तुरन्त राजकीय अस्पताल ले जाया गया जंहा से उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट रेफर किया गया,जहां देर रात बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आरोपियों  को बख्सा नही जाएगा।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे