सलड़ी हत्याकांड | पति ने जन्मदिन पर गिफ्ट की थी 10 लाख की कार, उसी में पत्नी ने दे डाली मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

सलड़ी हत्याकांड | पति ने जन्मदिन पर गिफ्ट की थी 10 लाख की कार, उसी में पत्नी ने दे डाली मौत

रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) 16 मई को भीमताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित सलड़ी में जलती कार मैं मिले अवतार सिंह का शव का मंगलवार देर शाम उसके सामिया लेक सिटी स्थित आवास पर पहुंचा। देर शाम ही शव का भूरारानी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान बेटे का कंकाल और राख को देख मां बेसुध है।


 रुद्रपुर(उत्तराखंड पोस्ट) 16 मई को भीमताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित सलड़ी में जलती कार मैं मिले अवतार सिंह का शव का मंगलवार देर शाम उसके सामिया लेक सिटी स्थित आवास पर पहुंचा। देर शाम ही शव का भूरारानी स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

जवान बेटे का कंकाल और राख को देख मां बेसुध है। अवतार की बुजुर्ग मां अंतिम समय में बेटे का शव सामने होने के बावजूद जलने के कारण उसका चेहरा नहीं देख पाई।अवतार का शव घर पहुंचने पर बच्चे  नेहा और रोहन अर्थी के आसपास घूम रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार अवतार सिंह ने पत्नी को जन्मदिन पर पिछले साल 10 लाख की कार गिफ्ट की थी लेकिन उसे क्या पता था कि इसी में उसकी मौत होगी। नीलम डाॅक्टर को दिखाने के बहाने अपने पति को हल्द्वानी लेकर आई। जहां मनीश और उसके साथ पहले से मौजूद थे।

इसके बाद अवतार सिंह को नीलम भीमताल की ओर गए। जहां सलेड़ी गांव के पास सबने मिलकर अवतार सिंह को मारकर लाश को कार में रखकर आग लगा दी। पुलिस ने फिलहाल मामले का खुलासा नहीं किया है। पुलिस मनीष के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उसके बाद ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे