11 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

  1. Home
  2. Dehradun

11 फरवरी से 22 फरवरी तक चलेगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से शुरु होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को वर्ष 2019 के पहले सत्र को आहूत करने की घोषणा की है। जिसके बाद सचिव विधानसभा ने सत्र आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है। विधानसभा का बजट सत्र 11 फरवरी से शुरु होगा।

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को वर्ष 2019 के पहले सत्र को आहूत करने की घोषणा की है। जिसके बाद सचिव विधानसभा ने सत्र आयोजित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 11 फरवरी से 22 फरवरी तक सत्र करने का निर्णय लिया था। प्रदेश मंत्रिमंडल के अनुमोदन के बाद अब राज्यपाल ने भी सत्र बुलाए जाने को मंजूरी दे दी है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे