भीमलाल और रेखा आर्य को दल बदल कानून के तहत नोटिस

  1. Home
  2. Dehradun

भीमलाल और रेखा आर्य को दल बदल कानून के तहत नोटिस

भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य और कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बगावत से अपनी-अपनी पार्टी को मुश्किल में डालने वाले भीम लाल आर्य और रेखा आर्य अब अपने इस कदम से खुद मुश्किल में घिर गए हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा के बागी


भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य और कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बगावत से अपनी-अपनी पार्टी को मुश्किल में डालने वाले भीम लाल आर्य और रेखा आर्य अब अपने इस कदम से खुद मुश्किल में घिर गए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य और कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य को दल बदल कानून के तहत नोटिस जारी किया है। राज्यपाल ने दोनों ही विधायकों को जवाब देने के लिए 2 जून शाम 5 बजे तक का वक्त दिया है। जवाब से संतुष्ट ना होने की स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के बागी विधायक भीमलाल आर्य और कांग्रेस की बागी विधायक रेखा आर्य की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने का फैसला भी ले सकते हैं।

गौरतलब है कि दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया था। जिसके खिलाफ वे कोर्ट भी गए लेकिन उन्हें वहां से भी राहत नहीं मिली।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे