उत्तराखंड | बीडीसी सदस्य के पति और बेटे का अपहरण, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

उत्तराखंड | बीडीसी सदस्य के पति और बेटे का अपहरण, मचा हड़कंप

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर जिले में बेटे का इलाज कराने जा रहे टुकड़ी गांव की नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सोनिया के पति महेश सिंह का बदमाशों ने मंगलवार देर रात अपहरण कर लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत टुकड़ी की नवनिर्वाचित सदस्य सोनिया राणा के 7 वर्षीय पुत्र प्रभात


उत्तराखंड | बीडीसी सदस्य के पति और बेटे का अपहरण, मचा हड़कंप

सितारगंज (उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर जिले में बेटे का इलाज कराने जा रहे टुकड़ी गांव की नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य सोनिया के पति महेश सिंह का बदमाशों ने मंगलवार देर रात अपहरण कर लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र पंचायत टुकड़ी की नवनिर्वाचित सदस्य सोनिया राणा के 7 वर्षीय पुत्र प्रभात राणा की मंगलवार देर रात को अचानक तबियत खराब हो गई। महेश सिंह राणा अपने बहनोई रोशन सिंह राणा के साथ दवा लेने नानकमत्ता जा रहे थे। इसी दौरान ध्यानपुर के पास हथियारबंद पांच बदमाशों ने उनकी कार रोक दी।
उत्तराखंड | बीडीसी सदस्य के पति और बेटे का अपहरण, मचा हड़कंपi
तमंचा तान दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर महेश और उनके पुत्र प्रभात को अपनी कार में बैठा लिया। रोशन ने तुरन्त थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने किसी तरह से पिता-पुत्र को मटिहा गांव के एक घर से बरामद किया।अपहरण में प्रयुक्त कार भी खोज निकाली। मामले में बहनोई की तहरीर पर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ लूट, अपहरण व डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे