उत्तराखंड | बीच सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | बीच सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की के गंगनहर पटरी पर अचानक मधुमक्खियों के झुडं ने हमला बोल दिया । जिससे वहां वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों का आतंक जारी रहा। 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल छह लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। जानकारी के मुताबिक


उत्तराखंड | बीच सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

रुड़की(उत्तराखंड पोस्ट) रुड़की के गंगनहर पटरी पर अचानक मधुमक्खियों के झुडं ने हमला बोल दिया । जिससे वहां वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। करीब डेढ़ घंटे तक मधुमक्खियों का आतंक जारी रहा। 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने गंभीर घायल छह लोगों को सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे किसी ने गंगनहर पटरी पर कूड़े में आग लगादी। इससे पास के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते पर धुआं लग गया और मधुमक्खियों के झुंड ने पटरी से गुजरने वाले वाहन चालकों पर हमला बोल दिया।

कई बाइक चालकों के शरीर पर मधुमक्खियां बुरी तरह चिपट गईं। बाइक चालक शोर मचाते हुए बाइक मौके पर ही छोड़कर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मधुमक्खियों से बचने के चक्कर में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया।उत्तराखंड | बीच सड़क पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

मधुमक्खियों ने युवक को डंक मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा।

जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर यातायात रोक दिया। इसके बाद वाहन चालकों को गणेशपुर से मिलिट्री चौक होते हुए गुजारा गया।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे