दिल्ली दरबार तक पहुंची भाजपा में उठ रही बगावती सुरों की गूंज

  1. Home
  2. Country

दिल्ली दरबार तक पहुंची भाजपा में उठ रही बगावती सुरों की गूंज

कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा में फूटा असंतोष का मामला अब दिल्ली दरबार में जा पहुंचा है। गौरतलब है कि कांग्रेस के दस बागी पूर्व विधायकों को भाजपा में शामिल किए जाने के बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष और नाराजगी पनपने लगी थी। बीते


कांग्रेस के बागी पूर्व विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद से भाजपा में फूटा असंतोष का मामला अब दिल्ली दरबार में जा पहुंचा है।
गौरतलब है कि कांग्रेस के दस बागी पूर्व विधायकों को भाजपा में शामिल किए जाने के बाद से ही पार्टी के भीतर असंतोष और नाराजगी पनपने लगी थी। बीते रोज असंतोष का यह लावा खुलकर सतह पर आ गया। पार्टी के इस फैसले से नाराज चल रहे भाजपा के कुछ पूर्व विधायकों ने बीते रोज न सिर्फ गुप्त बैठक की, बल्कि मीडिया के सामने भी अपना असंतोष व नाराजगी खुलकर प्रकट कर दी।
नरेंद्रनगर क्षेत्र के पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने तो पार्टी में शामिल हुए दस पूर्व विधायकों को षडयंत्रकारी तक बता डाला। वहीं, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र जैन और शैलेंद्र रावत ने भी दबी जुबान में इस पर अपना असंतोष प्रकट किया।
पार्टी के पूर्व विधायकों के विरोधी सुरों से भाजपा प्रदेश संगठन भी सकते में आ गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सार्वजनिक मंच पर इस तरह की बयानबाजी को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध बताया। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह पूरा प्रकरण अब केंद्रीय नेतृत्व तक जा पहुंचा है।
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि कई पूर्व विधायकों ने पार्टी विरोधी बयान देने से इन्कार किया है। हालांकि, इसमें जिनके भी नाम आए, पार्टी उसकी छानबीन कर रही है। उनसे स्पष्टीकरण भी लिए जा रहे हैं। पार्टी के किसी भी सदस्य को पार्टी अनुशासन तोड़ने या ऐसी बयानबाजी करने की अनुमति नहीं है। इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे