केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे उत्तराखंड के सभी भाजपा विधायक

  1. Home
  2. Dehradun

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए एक माह का वेतन देंगे उत्तराखंड के सभी भाजपा विधायक

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने 5 करोड़ रुपए की मदद करने का फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी अपने एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। मुख्यमंत्री रावत


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने 5 करोड़ रुपए की मदद करने का फैसला लिया है। वहीं मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक भी अपने एक माह का वेतन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे।

मुख्यमंत्री रावत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए हमारी सरकार ₹ 5 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दे रही है। मैं अपने 1 माह का वेतन प्रभावितों की मदद के लिए दे रहा हूं, व सभी उत्तराखंडियों से अपील करता हूं कि केरल के लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

रावत ने आगे कहा कि उत्तराखंड भाजपा के सभी विधायक भी अपना एक महीने का वेतन केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देंगे। मैं राज्य के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अपील करता हूं कि दुःख की इस घड़ी में केरल वासियों की मदद करें।

केरल बाढ़ पीडितों के लिए 5 करोड़ देगी उत्तराखंड सरकार, अपने एक माह का वेतन भी देंगे त्रिवेंद्र

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे