आरोप साबित कर दें तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास: अजय भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

आरोप साबित कर दें तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास: अजय भट्ट

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक संकट भी खत्म हो गया है लेकिन राजनीतिक लड़ाई के बीच भाजपा और कांग्रेस के बाच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब और तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर इस दौरान तख्ता पलट के लिए 700 करोड़ रूपए खर्च करने


उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक संकट भी खत्म हो गया है लेकिन राजनीतिक लड़ाई के बीच भाजपा और कांग्रेस के बाच आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब और तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर इस दौरान तख्ता पलट के लिए 700 करोड़ रूपए खर्च करने के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने किशोर उपाध्याय को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह इन आरोपों को साबित कर दें तो राजनीति से संन्यास लेने को तैयार हैं। (पढ़ें-“उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए BJP ने बांटे 700 करोड़”)

इस दौरान अजय भट्ट ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता पहले अपने दामन में झांककर देखे कि वह किस कदर भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हैं। भट्ट ने कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की कथित स्टिंग सीडी का हवाला देते हुए कहा कि हरीश रावत को तो अपने विधायकों को अपने साथ बनाए रखने के लिए तक उन्हें पैसे देने पड़ रहे हैं। भट्ट ने कहा कि किशोर उपाध्याय को दूसरे पर आरोप लगाने से पहले अपना घर देखना चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे