‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा के जवाब में BJP निकालेगी ‘उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा

  1. Home
  2. Dehradun

‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा के जवाब में BJP निकालेगी ‘उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रही कांग्रेस को जवाब देने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ उत्तराखंड बचाओ यात्रा निकालने का ऐलान किया है। (पढ़ें-लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान:


‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा के जवाब में BJP निकालेगी ‘उत्तराखंड बचाओ’ यात्रा

‘लोकतंत्र बचाओ’ यात्रा के जवाब में BJP निकालेगी ‘उत्तराखंड बचाओ’ यात्राउत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदेश में लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रही कांग्रेस को जवाब देने के लिए उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ उत्तराखंड बचाओ यात्रा निकालने का ऐलान किया है। (पढ़ें-लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान: BJP)

 भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा हरिद्वार में गंगा आरती से इस यात्रा की शुरुआथ करेगी। भाजपा का कहना है कि वे उत्तराखंड बचाओ यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता के बीच जाकर कांग्रेस और हरीश रावत की पोल खोलेगी। किस तरह सरकार बचाने के लिए हरीश रावत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की, जो कि स्टिंग ऑपरेशन में भी सबके सामने आया। (पढ़ें-सहिष्णुता के ऊपर निरंकुशता को थोप रही है मोदी सरकार : हरीश रावत) वहीं भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए हरीश रावत पर निशाना साधने का मौका नहीं छोड़ा। भट्ट ने कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र की हत्या की वे ही लोग अब लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकाल रहे हैं। (पढ़ें- BJP के दावों से घबराई कांग्रेस ने राज्यपाल को चिट्ठी में क्या लिखा ?) (पढ़ें-नोटों के बैग लेकर विधायकों को खोज रही है भाजपा : हरीश रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे