उत्तराखंड | कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, बढ़ाया देश का मान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Champawat

उत्तराखंड | कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, बढ़ाया देश का मान

चंपावत(उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा पचपकरिया की ईश्वरी जोशी ने 9वें कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। ईश्वरी चंपावत जिले से कामनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।उसके पिता मोहन चंद्र जोशी एनएसजी में ब्लैक कमांडो रह चुके हैं। ईश्वरी के दो भाई भी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियन


चंपावत(उत्तराखंड पोस्ट)उत्तराखंड के चंपावत जिले के बनबसा पचपकरिया की ईश्वरी जोशी ने 9वें  कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। ईश्वरी चंपावत जिले से कामनवेल्थ चैंपियनशिप में पदक प्राप्त करने वाली पहली खिलाड़ी हैं।उसके पिता मोहन चंद्र जोशी एनएसजी में ब्लैक कमांडो रह चुके हैं। ईश्वरी के दो भाई भी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियन हैं।

29 नवंबर से 2 दिसंबर तक डरबन (साउथ अफ्रीका) में हुई कराटे एसोसिएशन के सचिव भरत शर्मा और उसके कोच लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार (2 दिसंबर) को ईश्वरी जोशी ने नामीबिया और मॉरीशस की टीम को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।इससे पहले भी उसने आस्ट्रिया और दुबई में आयोजित विश्व कराटे प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया था। 

 

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे