उत्तराखंड | एक साथ उठी भाई और बहन की अर्थी, घर में मच गया कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड | एक साथ उठी भाई और बहन की अर्थी, घर में मच गया कोहराम

जसपुर(उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर के जसपुर में चचेरी बहन की कब्र खोद रहा भाई गश खाकर कब्र में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। भाई और बहन की अर्थी एक साथ उठी तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम रामनगर वन निवासी नसरूद्दीन की 22 वर्षीय पुत्री शहाना परवीन जो


उत्तराखंड | एक साथ उठी भाई और बहन की अर्थी, घर में मच गया कोहराम

जसपुर(उत्तराखंड पोस्ट) ऊधमसिंह नगर के जसपुर में चचेरी बहन की कब्र खोद रहा भाई गश खाकर कब्र में ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। भाई और बहन की अर्थी एक साथ उठी तो घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम रामनगर वन निवासी नसरूद्दीन की 22 वर्षीय पुत्री शहाना परवीन जो जन्म से ही मानसिक रूप से बीमार हैं। कुछ दिन से उसकी की तबीयत खराब थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

शहाना परवीन को दफनाने के लिए गांव के युवकों के साथ उसका भाई मुर्करम (25) पुत्र अशफाक हुसैन भी कब्रिस्तान में कब्र खोदने गया था। बताया जा रहा है कि कब्र खोदते समय मुकर्रम की अचानक हालत बिगड़ी और वह कब्र में ही गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उत्तराखंड | एक साथ उठी भाई और बहन की अर्थी, घर में मच गया कोहराम

मंगलवार शाम को मुकर्रम और उसकी चचेरी बहन को अलग-अलग कब्रों में दफनाया गया।मुकर्रम की दो साल पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है।

youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे