उत्तराखंड | कारोबारी ने दुकान की छत पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | कारोबारी ने दुकान की छत पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रेमनगर में एक कारोबारी प्रकाश चंद जोशी ने अपनी दुकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश चंद जोशी के छोटे भाई नवीन जोशी कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के विंग नंबर एक निवासी प्रकाश चंद जोशी (59) फौज से रिटायर्ड थे। रिटायर होने


उत्तराखंड | कारोबारी ने दुकान की छत पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रेमनगर में एक कारोबारी प्रकाश चंद जोशी ने अपनी दुकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकाश चंद जोशी के छोटे भाई नवीन जोशी कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के विंग नंबर एक निवासी प्रकाश चंद जोशी (59) फौज से रिटायर्ड थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने प्रेमनगर की घर से कुछ दूरी पर बाला जी फैब्रीकेशन के नाम से दुकान खोल ली।

गुरुवार दोपहर को दुकान पर काम करने वाला युवक खाना खाने गया था। थोड़ी देर बाद वह लौटकर आया तो देखा प्रकाश चंद दुकान छत में लगे एंगल से बंधे तार से लटके हैं। उसके शोर मचाने  पर कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा।उत्तराखंड | कारोबारी ने दुकान की छत पर लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस को शव के पास ही सुसाइड नोट पड़ा मिला, जिसमें उसने गृह कलह को खुदकुशी का कारण बताया है। उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है। वह अपनी पत्नी की बीमारी को लेकर काफी समय से तनाव में थे। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे