दिल्ली वाले गुमराह करने वाली बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं: रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

दिल्ली वाले गुमराह करने वाली बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं: रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते हैं। बड़ी बातें तो आज कल राज्य में आ रहे दिल्ली वाले करते हैं। रावत ने कहा कि जब ढाई साल पहले वह सीएम बने थे तो प्रदेश


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बिना नाम लिए मोदी सरकार के मंत्रियों और भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते हैं। बड़ी बातें तो आज कल राज्य में आ रहे दिल्ली वाले करते हैं।

रावत ने कहा कि जब ढाई साल पहले वह सीएम बने थे तो प्रदेश समस्याओं से जूझ रहा था। अब प्रदेश विकास में अग्रणी है। अब दिल्ली वाले गुमराह करने वाली बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं।

रावत ने कहा दिल्ली वालों के पास बड़ी पूंजी है। जिससे वह कुछ भी कर सकते हैं। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली वालों ने वादा किया था कि आते ही गरीब की थाली सस्ती होगी, लेकिन सबने देख लिया क्या हुआ। महंगाई कम नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास दर में राज्य किसी से पीछे नहीं है। पहले राज्य में लोगों को 14 घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटे मिल रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे