मुख्यमंत्री ने जोगेन्द्र रौतेला के लिए मांगे वोट, हल्द्वानी के लिए किए ये वादे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

मुख्यमंत्री ने जोगेन्द्र रौतेला के लिए मांगे वोट, हल्द्वानी के लिए किए ये वादे

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनावी मौसम में वोटों के लिए नेताओं की जोर आजमाईश जारी है। कांग्रेस और भाजपा जनता को साधने की हर कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने अपनी पूरी ताकत इसमें झोंक दी है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने नगर निगम के मेयर


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनावी मौसम में वोटों के लिए नेताओं की जोर आजमाईश जारी है। कांग्रेस और भाजपा जनता को साधने की हर कोशिश कर रहे हैं और उन्होंने अपनी पूरी ताकत इसमें झोंक दी है।

इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि शहर के विकास के लिए जमरानी बांध जल्द बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने रानी बाग में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने, रिंग रोड का कार्य तेजी से होने और आईएसबीटी को लेकर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं को लेकर काम चल रहा है और निश्चित तौर पर आने वाले वक्त में यहां की जनता को इसका लाभ भी मिलेगा।

रावत ने आगे कहा कि राज्य में जब तक भ्रष्टाचार रहेगा, विकास में बाधा आती रहेगी। बेहतर विकास के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना जरूरी है। पिछले डेढ़ साल के शासन में हमने भ्रष्टाचार को कम करने का काम किया है।

हल्द्वानी नगर निगम मेयर | समझिए जातिगत गणित, किसके हाथ में है जीत की चाबी ?

उत्तराखंड | राज्यपाल के आगे अब नहीं लगेगा ‘महामहिम’, जान लिजिए वजह

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

ये कंपनी बेच रही है उत्तराखंड की ताजी और स्वच्छ हवा, इतनी रखी है कीमत

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे