उत्तराखंड के गौरव हैं नरेंद्र सिंह नेगी, उन्हें मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश का सम्मान है: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड के गौरव हैं नरेंद्र सिंह नेगी, उन्हें मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश का सम्मान है: त्रिवेंद्र

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018 मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी, हमारा गौरव हैं। उन्हें मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड का सम्मान है। नेगी दशकों से अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड


उत्तराखंड के गौरव हैं नरेंद्र सिंह नेगी, उन्हें मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश का सम्मान है: त्रिवेंद्र

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018 मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी, हमारा गौरव हैं। उन्हें मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड का सम्मान है।

नेगी दशकों से अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखण्ड को पहचान दिलाई है। उनके गीतों में समाज के संदेश रहे हैं। उनके गीतों में सभी तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने गीतों में लोक जीवन के हर पहलू को समेटा है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

उत्तराखंड के गौरव हैं नरेंद्र सिंह नेगी, उन्हें मिला यह सम्मान पूरे प्रदेश का सम्मान है: त्रिवेंद्र

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे