भाजपा की गोदी में बैठकर ‘पवित्र’ हो गए हैं भ्रष्टाचारी: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा की गोदी में बैठकर ‘पवित्र’ हो गए हैं भ्रष्टाचारी: मुख्यमंत्री

चुनावी मौसम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री रावत ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे भाजपा नेताओं पर पटलटवार करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर ही भाजपा नेताओं को घेरा है। रावत ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरने


चुनावी मौसम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर तीखा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री रावत ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे भाजपा नेताओं पर पटलटवार करते हुए भ्रष्टाचार को लेकर ही भाजपा नेताओं को घेरा है। रावत ने कहा कि कांग्रेस में भ्रष्टाचार के आरोप से घिरने वाले ये नेता अब भारतीय जनता पार्टी की गोदी में बैठकर पवित्र हो गए हैं।

सोशल मीडिया में खासे एक्टिव उत्तराखंड के सीएम रावत ने सोशल मीडिया के जरिए ही इऩ नेताओं पर हमले बोलने शुरु कर दिए हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के जरिए बिना नाम लिए कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थामने वाले अपने पूर्व सहयोगियों पर वार किया है।

रावत ने बिना नाम लिए सतपाल महाराज पर निशाना साधते हुए कहा भाजपा के कुछ नेता आश्रमों के नाम पर महल खड़े कर रहे हैं। उन्हें उत्तराखंड की जनता को बताना चाहिए कि वे कहां से पैसा उगाह रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री रावत ने कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर निशाना साधते हुए लिखा कि कोई जमीन के घोटाले में फंसा है और कोई आपदा को न संभाल पाने का दर्द देकर गया है। ऐसे लोग भाजपा की गोदी में बैठकर पवित्र हो गए हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहते हुए विजय बहुगुणा पर भाजपा ने आपदा के दौरान विफल रहने के साथ ही भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इसी तरह हरक सिंह रावत पर भी भाजपा नेताओँ ने जमीन घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए घेरा था। जबकि कांग्रेस में रहने के दौरान सतपाल महाराज पर भी निशाना साधने का कोई मौका भाजपा नेता नहीं छोड़ते थे।

लेकिन अब ये सभी नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं और अब कांग्रेस और मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भ्रष्टाचार और अन्य मामलों को लेकर हमला बोल रहे हैं, जिस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इन नेताओं को आईना दिखाने की कोशिश की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे