किसानों के घर पहुंचेंगे प्रचार रथ, समस्याओं का करेंगे समाधान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Udhamsinghnagar

किसानों के घर पहुंचेंगे प्रचार रथ, समस्याओं का करेंगे समाधान

पंतनगर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंतनगर में कृषक महोत्सव रबी-2017 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषक महोत्सव रबि-2017 के माध्यम से किसानों को नई तकनीक आदि की जानकारी दी जायेगी साथ ही किसानो


पंतनगर [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंतनगर में कृषक महोत्सव रबी-2017 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। कृषक महोत्सव रबि-2017 के माध्यम से किसानों को नई तकनीक आदि की जानकारी दी जायेगी साथ ही किसानो के सुझाव भी प्राप्त किये जायेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने जनपद के न्याय पंचायतो में जाने वाले 03 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ 06 से 15 अक्टूबर, 2017 तक जनपद की 27 न्याय पंचायतों में जाकर कृषकों की समस्याओं का निराकरण करेगें व उर्वरक, बीज, जैव रसायन, कृषि रक्षा रसायन तथा उद्यान, पशुपालन, रेशम, मत्स्य विभाग से सम्बन्धित निवेश भी उपलब्ध करायेगें।

इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल, जिलाधिकारी नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति.ए.के.मिश्रा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे