आर्थिक मदद में कटौती कर रही है मोदी सरकार : CM रावत

  1. Home
  2. Uttarakhand

आर्थिक मदद में कटौती कर रही है मोदी सरकार : CM रावत

उत्तराखंड में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को घेरने वाले मुख्यमंत्री रावत ने मंगलवार को मोदी सरकार पर उत्तराखंड को केन्द्र से मिलने वाली आर्थिक मदद में कटौती का आरोप


उत्तराखंड में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोमवार को स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को घेरने वाले मुख्यमंत्री रावत ने मंगलवार को मोदी सरकार पर उत्तराखंड को केन्द्र से मिलने वाली आर्थिक मदद में कटौती का आरोप लगाया है। रावत ने  वित्त मंत्री के खत का हवाला देते हुए कहा कि 2014-15 के मुकाबले 2015-16 में उत्तराखंड को केन्द्र से 1405 करोड़ रुपये कम मिले। रावत ने इसमें दस फीसदी की वृद्धि को जोड़ते हुए कहा कि आर्थिक मदद में कुल कटौती 2145 करोड़ रुपए की हुई है। (पढ़ें-मुझ पर आरोप लगाने वाले पहले अपना गिरेबान में झांके: CM रावत) (पढ़ें-धनबल से लोकतांत्रिक संस्थाओं को तोड़ रही है मोदी सरकार: CM रावत)

रावत ने साथ ही कहा कि 2015 से 2020 के दौरान 45,406 करोड़ रूपए केन्द्र से उत्तराखंड को मिलने हैं लेकिन उत्तराखंड को केन्द्र से 47 हजार करोड़ रूपए मिलने की उम्मीद थी। वहीं रावत ने  आपदा राहत के मदद में मिलने वाली धनराशि का भी एक तिहाई ही मिलने का दावा किया है। (पढ़ें-CM और विधायकों के फोन टेप करा रही है मोदी सरकार: कांग्रेस) (पढ़े-लोकतंत्र की हत्या की होली ना खेलें PM मोदी : CM रावत)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे