गैरसैण पर राजनीति चमका रही है BJP, अब जनता करेगी फैसला: CM

  1. Home
  2. Dehradun

गैरसैण पर राजनीति चमका रही है BJP, अब जनता करेगी फैसला: CM

गैरैसण में विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बहिष्कार पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा का आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गैरैसण को लेकर भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति चमका रही है। रावत ने कहा कि भाजपा को विकास से


गैरैसण में विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के बहिष्कार पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा का आड़े हाथों लेते हुए जमकर निशाना साधा है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गैरैसण को लेकर भाजपा सिर्फ अपनी राजनीति चमका रही है। रावत ने कहा कि भाजपा को विकास से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि,  सरकार का ध्यान गैरसैंण के विकास पर है। जबकि, भाजपा गैरसैंण की आड़ में राजनीति चमका रही है। गैरसैंण पर प्रदेश के लोग ही असली फैसला लेंगे।

इससे पहले गैरसैण में विधानसभा के दो दिन के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गैरसैण  मीडिया से मुखातिब होते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। रावत ने कहा कि बीजेपी ने जो सदन का गुरुवार को बहिष्कार किया वह जनभावना का अपमान है,साथ ही गैरसैंण की भावना का भी अपमान है।

हिट एंड रन की रणनीति | उन्होंने कहा कि गैरसैंण में हुए तीनों सत्रों में बीजेपी ने राजनैतिक प्रपंच रचे, सत्ता पक्ष के सभी सदस्य गैरसैंण पहुंचे वही विपक्ष के कई सदस्य इस सत्र से नदारद रहे, जिस समय बीजेपी ने सत्र का बहिष्कार किया उस समय बीजेपी के मात्र 7 सदस्य सत्र में मौजूद थे, बीजेपी नियम 310 के तहत गैरसैंण के मुद्दे को लेकर आई,जिस पर कोई भी सरकार चर्चा नही कराती, स्पष्ट है कि बीजेपी सत्र से भागना चाहती थी। इसीलिए बीजेपी ने हिट ऐंड रन की रणनीति अपनाई है।

गैरसैण का रोडमैप | मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक सरकार का सवाल है गैरसैण पर सरकार एक रोड मैप पर काम कर रही है जिस पर कुछ काम पूरे हो गए है जबकि कुछ होने बाकी है,सदन में एक प्रस्ताव लेकर आऊंगा,बिना अवस्थापना सुविधाएं के नारे के आधार पर राजधानी नही बनायी जा सकती है, सरकार एक सुनियोजित तरीके से काम कर रही है,सरकार किसी भी कीमत पर राजधानी के मामले में विभाजन नही चाहती है,कांग्रेस गैरसैंण का राजनैतिक लाभ लेने को नहीं यहाँ के विकास को लेकर गंभीर दिखना चाहती है।

उलझा रही है बीजेपी | मुख्यमंत्री के अनुसार साल 2000 में जब राज्य बना था तब अगर टाट के बोरो के नीचे भी राजधानी घोषित होती तो राजधानी वही पर चल जाती , लेकिन 2000 में राजनैतिक करणो से राजधानी के मसले को उलझा लिया गया और इस बार भी यही देखने को मिल रहा है।

7 सड़कें जरुरी | मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गैरसैंण के लिए 7 सड़के बहुत जरुरी है,गैरसैंण में प्रदेश से सभी जगहों से आने जाने के लिए सुविधा मिले इसके लिए 7 सड़कों पर काम पहले किया जायेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे