घोषणाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांके BJP: रावत

  1. Home
  2. Dehradun

घोषणाओं पर सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांके BJP: रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर से उनके कार्यकाल में की गई घोषणाओं पर सवाल उठाने पर भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost रावत ने भाजपा नेताओँ पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरी घोषणाओं पर सवाल उठाने


मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर से उनके कार्यकाल में की गई घोषणाओं पर सवाल उठाने पर भाजपा नेताओं को निशाने पर लिया है।

अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App –https://play.google.com/store/apps/details?id=app.uttarakhandpost

रावत ने भाजपा नेताओँ पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरी घोषणाओं पर सवाल उठाने से पहले भाजपा नेताओं को निशंक और विजय बहुगुणा की अधूरी घोषणाओं का पता करना चाहिए। उनके काम आज भी हवा में हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद से की गई घोषणाओं के पूरा न होने के आरोप लगाते हुए उन्हें घोषणामंत्री का तमगा देते हुए निशाना साधा था। साथ ही रावत पर जनता को बेवकूफ बनाने का भी आरोप लगाया था।

ओपिनियन पोल | उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार, मिल सकती हैं इतनी सीटें !

जिसके बाद अब मुख्यमंत्री रावत ने भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की अधूरी घोषणाओं के बहाने उन पर निशाना साधा है।

जानिए क्या हरिद्वार जिले में कमाल कर पाएंगे मुख्यमंत्री रावत ?

हालांकि ये अलग बात है कि इनमें से एक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कांग्रेस सरकार में ही मुख्यमंत्री थे, जो बीते साल मार्च में राज्य में मचे सियासी घमासान के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

यहां आज तक नहीं खिला ‘कमल’, तो यहां खाली रहा कांग्रेस का ‘हाथ’

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे