मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Chamoli

मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

गोपेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को क्लेक्ट्रेट परिसर गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में स्वयं जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याऐं सुनी। उन्होंने जनता की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनके निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है।


गोपेश्वर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को क्लेक्ट्रेट परिसर गोपेश्वर में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में स्वयं जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याऐं सुनी।
उन्होंने जनता की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए उनके निराकरण का भरोसा देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान प्राप्त हुयी समस्याओं में जनता ने सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, आपदा से क्षति का मुआवजा, आर्थिक सहायता, आवास, पीआरडी मानदेय आदि से जुडी 157 समस्याऐं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। जिनके निराकरण के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये।
मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आम जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए  समयबद्धता के साथ उनका निराकरण किया जाय।
उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को जनता से जन समस्यायें सुनने के लिये समय निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान भी आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुने तथा उनका तत्परता से निस्तारण सुनिश्चित करायें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे