निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है: त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है: त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवम्बर) के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रेस प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवम्बर) के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी प्रेस प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत की आजादी के आन्दोलन में भी प्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

आजादी के बाद नए भारत के निर्माण में भी मीडिया अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर की विभिन्न चुनौतियों के दृष्टिगत प्रेस की भूमिका और अधिक प्रासंगिक एवं महत्वपूर्ण हो जाती है। स्वतंत्र निष्पक्ष तथा निर्भीक मीडिया किसी भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस न सिर्फ प्रेस की स्वतंत्रता और मजबूती का स्मरण कराता है, बल्कि यह दिन प्रेस की निष्पक्षता तथा उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति समर्पण का भी दायित्व बोध कराता है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे