भारत का इतिहास दासता का नहीं बल्कि आजादी के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है: CM

  1. Home
  2. Dehradun

भारत का इतिहास दासता का नहीं बल्कि आजादी के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है: CM

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को एम.के.पी. पीजी कालेज में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित स्वाधीनता समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एमकेपी कॉलेज में शौर्य दीवार का भी लोकार्पण किया। इस दीवार पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान शहीदों, परमवीर


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को एम.के.पी. पीजी कालेज में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित स्वाधीनता समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एमकेपी कॉलेज में शौर्य दीवार का भी लोकार्पण किया। इस दीवार पर देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले महान शहीदों, परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने भारत छोडो आंदोलन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि लम्बे संघर्ष, त्याग और बलिदान से भारत को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष ने कभी भी दासता स्वीकार नही की।

भारत का इतिहास दासता का इतिहास नही बल्कि आजादी के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है। भारत का इतिहास लिखने वाले कुछ लेखको की मानसिकता राष्ट्रवादी नही थी, जिसके कारण क्रांतिकारियों और शहीदों को कभी विद्रोही तो कभी आतंकवादी कहा गया। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को पथभ्रष्ट देशभक्त तक कहा गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने पिछले कुछ दिनों के अन्तराल पर शहीद हुए उत्तराखण्ड के दो सपूतों मेजर कमलेश पाण्डे और शहीद पवन सिंह सुगड़ा को श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि  सीमा पर चीन और पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे है। आज देश सैन्य शक्ति में बहुत मजबूत है। देश के युवा को आज देशभक्ति की भावना के साथ देश के लिए जीने की जरूरत है।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी समारोह को संबोधित किया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे