बजट पर बोले त्रिवेंद्र- उत्तराखंड को विकास की पटरी पर आगे ले जाने वाला साबित होगा बजट

  1. Home
  2. Dehradun

बजट पर बोले त्रिवेंद्र- उत्तराखंड को विकास की पटरी पर आगे ले जाने वाला साबित होगा बजट

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वर्ष 2019-20 का बजट विधानसभा में पेश किया। वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 48663.90 करोड़ रुपए का बजट सदन में पेश किया। इस दौरान बताया गया कि सरकार को राजस्व में घाटा नहीं हुआ है। बजट में खेती व किसानी के साथ स्वरोजगार


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने वर्ष 2019-20 का बजट विधानसभा में पेश किया। वित्तमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 48663.90 करोड़ रुपए का बजट सदन में पेश किया। इस दौरान बताया गया कि सरकार को राजस्व में घाटा नहीं हुआ है। बजट में खेती व किसानी के साथ स्वरोजगार को बढ़ावा देने की घोषणा की।

त्रिवेंद्र सरकार का य़ह पहला सरप्लस बजट है। जिसमें खर्च से ज्यादा सरकार की कमाई होगी। बजट के तहत 48679.43 करोड़ की राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। जबकि सरकार का बजट  48663.90 करोड़ का है।

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2019-20 का बजट उत्तराखंड को विकास की पटरी पर आगे ले जाने वाला साबित होगा। एक संतुलित समावेशी बजट पारित करने के लिए वित्तमंत्री प्रकाश पंत जी को बधाई देता हूं। बजट में महिला सशक्तीकरण, सहकारिता विकास, किसानों के कल्याण व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तमाम उपाय किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर वर्ष 2019-20 यह बजट सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, घर और बिजली जैसी तमाम सुविधाओं को जन जन तक पहुंचाने वाला बजट साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बजट को #BudgetForNewUttarakhand बताया।

उत्तराखंड | वित मंत्री प्रकाश पंत ने पेश किया बजट, इस पर रहा त्रिवेंद्र सरकार का फोकस

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे