कोटद्वार मामले पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

  1. Home
  2. Dehradun

कोटद्वार मामले पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोटद्वार की घटना को दुखःद बताते हुए कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फास्ट ट्रैक मोड के तहत उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोटद्वार की घटना को दुखःद बताते हुए कहा कि दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फास्ट ट्रैक मोड के तहत उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिये भी पुलिस एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सतर्कता बरतने को कहा है। आपको बता दें कि कोटद्वार में एक 10 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी, जिससे वहां के लोगों में खासा आक्रोश था।

टिहरी में हुई स्कूली बच्चों की मौत पर भी मुख्यमंत्री ने इस प्रकार की दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेने तथा परिवहन, शिक्षा एवं पुलिस के अधिकारियों से वाहनों की, वाहन चालकों तथा स्कूलों के संचालन आदि व्यवस्थाओं का संयुक्त रूप से जांच अभियान संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृत बच्चों आदि के परिजनों को अविलम्ब अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की घटनाओं के दृष्टिगत एहतियात बरतने को कहा है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्ह्ति करने के साथ ही सभी जिलों में आपदा प्रबन्धन तंत्र को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि आपदा के दौरान किसी प्रकार के जान माल के नुकसान पर अविलम्ब राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। आपदा राहत में रिस्पांस टाइम कम से कम हो इसका सभी सम्बन्धित अधिकारी विशेष ध्यान रखें।

उत्तराखंड | 10 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, दो टुकड़ों में मिला शव, दो गिरफ्तार

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost       

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे