हम भ्रष्टाचार ही नही करेंगे, तो लोकायुक्त की क्या ज़रूरत है: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

हम भ्रष्टाचार ही नही करेंगे, तो लोकायुक्त की क्या ज़रूरत है: मुख्यमंत्री

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मानना है कि प्रदेश को लोकायुक्त की जरुरत नहीं है। रुद्रप्रयाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को लोकायुक्त की ज़रूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चोरी करो फिर चौकीदार को बिठा दो यह


रुद्रप्रयाग  (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का मानना है कि प्रदेश को लोकायुक्त की जरुरत नहीं है। रुद्रप्रयाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड को लोकायुक्त की ज़रूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चोरी करो फिर चौकीदार को बिठा दो यह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार नही करेंगे, तो लोकायुक्त की क्या ज़रूरत है।

आपको बता दे कि उत्तराखंड में 2013 से लोकायुक्त नहीं है और बीजेपी-कांग्रेस इसके लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराते रहे हैं। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र 100 दिन के अंदर लोकायुक्त देने का वादा किया था लेकिन अब मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि लोकायुक्त की जरुरत ही नहीं है ऐसे में सीएम के इस बयान पर राजनीति गर्म होने की पूरी उम्मीद है।

कलेक्टर-डिप्टी कलेक्टर की कथित WhatsApp चैट वायरल, ‘SDM बनना है तो BJP को जिताओ’!

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

ऋषभ पंत के खुलेआम इजहार-ए-इश्क पर उनकी मां ने कही बड़ी बात, जानिए

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे