उत्तराखंड के जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा- परिजनों के साथ है सरकार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड के जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख, कहा- परिजनों के साथ है सरकार

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी वीर सैनिक राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने राजेंद्र सिंह बुंगला की शहादत को सलाम करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को प्रदेश व देश का गौरव बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी।

गौरतलब है कि गंगोलीहाट विकासखंड के बडेना (बुंगली) निवासी राजेंद्र सिंह बुंगला गुरूवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।

शहादत को सलाम | सीमा पर शहीद हुआ उत्तराखंड का एक और लाल

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा ने दिया बागी उम्मीदवार को समर्थन, जानिए वजह

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे