पिथौरागढ़ हादसे पर CM ने जताया दुख, पीड़ितों को अनुमन्य राशि देने के निर्देश

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

पिथौरागढ़ हादसे पर CM ने जताया दुख, पीड़ितों को अनुमन्य राशि देने के निर्देश

देहरादून/ पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील बंगापी के अंतर्गत ग्राम मदरगा, पट्टी मवानी दवानी में अतिवृष्टि/भूस्खलन में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ घायलों के शीघ्र


देहरादून/ पिथौरागढ़ [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील बंगापी के अंतर्गत ग्राम मदरगा, पट्टी मवानी दवानी में अतिवृष्टि/भूस्खलन में मृतकों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। उन्होने जिला प्रशासन को तत्काल मृतकों के आश्रितों एवं घायलों को अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों को जरूरी एहतियात बरतने के भी निर्देश दिए है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे